- बंगाल में खोलेंगे एक्टिंग स्कूल,नई सरकार के काम काज से प्रभावित
अशोक झा/कोलकाता: फिल्म एक्टर अनुपम खेर का एक और वीडियो सामने आया है। अनुपम खेर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करते नजर आए। शुभेंदु अधिकारी और अनुपम खेर ने इस दौरान बात भी की। एक्टर ने शुभेंदु अधिकारी के काम की जमकर तारीफ की।अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं।
अनुपम खेर ने कहा, 'यहां आकर हमेशा बहुत अच्छा लगता है। लेकिन इस बार खुशी और भी खास है, क्योंकि कल से हम एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसी खूबसूरत शहर से अपने अगले प्रोडक्शन की शुरुआत कर रहे हैं। 'बारीवाली' के 26 साल बाद हम एक बार फिर बंगाली फिल्म लेकर लौट रहे हैं। जिंदगी आपको कभी-कभी वहीं वापस ले आती है, जहां से एक खूबसूरत सफर शुरू हुआ था। मैं बेहद एक्साइटेड हूं, दिल से आभारी हूं और उम्मीद करता हूं कि इस बार भी हम कुछ ऐसा बनाएंगे, जो लोगों के दिलों को छू जाए। जय हो'। इसी बीच अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई फिल्म को लेकर ऐलान किया है। अनुपम खेर एक बार फिर बंगाली सिनेमा में वापसी करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अनुपम खेर के फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए जानते हैं अनुपम खेर ने पोस्ट कर के क्या लिखा है। 26 साल बाद करेंगे बंगाली फिल्म में काम: एक्टर अनुपम खेर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अनुपम खेर की एक पोस्ट है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अनुपम खेर ने अभी हाल ही में एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी नई फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। अनुपम खेर 26 साल बाद एक बार फिर से बंगाली सिनेमा में धमाल मचाने वाले हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'शुरू थेके शुरू' (Shuru Theke Shuru) का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/