अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा स्थित एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल से पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। बुधवार देर रात शुरू हुई इस छापेमारी में गुरुवार सुबह तक करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। नोटों को गिनने के लिए बैंक से तीन मशीनें मंगवानी पड़ीं। इसके अलावा स्कूल के 'सिकल रूम' (बिमारियों के विश्राम कक्ष) की एक अलमारी से कंडोम के पैकेट भी मिले हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है। हाल ही में कोलकाता के सुरेन्द्रनाथ कॉलेज में भी इसी तरह की सामग्री और नकदी मिली थी। बीजपुर के विधायक सुदीप्त दास द्वारा विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों का 'डेटा बैंक' तैयार करने के दौरान इस स्कूल में गड़बड़ी का सुराग मिला था। मौके पर स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बल तैनात हैं। भाजपा विधायक का आरोप है कि यह पैसा स्कूल का नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस नेताओं का काला धन है, जिसे केंद्रीय जांच एजेंसियों के डर से यहाँ छुपाया गया था। दूसरी तरफ, स्कूल के प्रिंसिपल विकास चंद्र पाल का दावा है कि यह रकम अप्रैल से छात्रों के दाखिले की फीस के रूप में जमा हुई थी जिसे बैंक भेजा जाना था, जबकि कंडोम मिलने की बात पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई। पुलिस ने पूछताछ में विसंगतियां पाए जाने पर स्कूल के कैशियर अभीक नाथ और सहायक लेखाकार सायन घोष को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
बंगाल में बंद एक निजी स्कूल से 1.77 करोड़ रुपये कैश और कंडोम बरामद, 2 कर्मचारी हिरासत में
जून 11, 2026
0
Tags
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/