- पिंक बस' पहल महिला सशक्तिकरण के प्रति तथा शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों का अनोखा संगम
- मौके पर मौजूद रहे मुख्यमंत्री और राज्यपाल,लोगो में खुशी की लहर
अशोक झा/ कोलकाता: अपने तीन दिवसीय सिक्किम यात्रा के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज 'पिंक सिटी रनर - आमा दीदी बहिनी बस सेवा' का शुभारंभ किया। उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कहा कि यह हमारे लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि हमने 'पिंक सिटी रनर - आमा दीदी बहिनी बस सेवा' का शुभारंभ देखा। यह सिक्किम सरकार की एक अनूठी पहल है।जिसका । यह प्रेरणादायक पहल महिलाओं के लिए सुरक्षित, आरामदायक और किफायती परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए समर्पित, इस सेवा का संचालन पूरी तरह से महिला चालकों और कर्मचारियों द्वारा किया जाता है, जिससे यात्रा के लिए एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार होता है।'पिंक बस' पहल महिला सशक्तिकरण के प्रति तथा शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस सेवा का उद्देश्य महिला यात्रियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना जागृत करना है।इस तरह की प्रगतिशील पहलें न केवल लैंगिक समानता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि देश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ और आधुनिक भी बनाती हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/