- धमकी देते हुए यह तक कहा, "इधर आओ, हम तुम्हें उल्टा लटका देंगे
पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे आने से पहले तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद के बोल बिगड़ गए। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री पर बड़े आरोप लगाते हुए उन्हें उल्टा लटका देने की धमकी दी। इस दौरान शाह को चेतावनी देते हुए कल्याण बनर्जी ने उन्हें सबसे बड़ा गुंडा, जल्लाद और डर्टी इंसान भी कह दिया।
कल्याण बनर्जी का विवादित बयान:
कल्याण बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर व्यक्तिगत हमलों की हदें पार कर दी। उन्हें "गुंडा", "जल्लाद", "कायर" और "गंदा आदमी" तक कहा। कल्याण बनर्जी यही नहीं रुके। उन्होंने धमकी देते हुए यह तक कहा, "इधर आओ, हम तुम्हें उल्टा लटका देंगे।"
सांसद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग BJP के पक्ष में काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमित शाह विपक्षी नेताओं को धमकाने के लिए राज्य में आए थे। बनर्जी ने अपने भाषण में यह भी कहा, "गृह मंत्री गुंडा है। वह गुंडा है, वह जल्लाद है।"
उन्होंने अमित शाह पर "अवैध गतिविधियों" को अंजाम देने का आरोप लगाया और कहा कि BJP चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, "अमित शाह ने ये सभी अवैध गतिविधियां की हैं। वह एक गंदा आदमी है। एकदम गंदा आदमी।"वहीं तृणमूल कांग्रेस ने हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि फुटेज में बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ की कोशिश दिखाई दे रही है, जिसे टीएमसी ने "दिन-दहाड़े लोकतंत्र की हत्या" बताया है। इस मुद्दे के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिना किसी पार्टी प्रतिनिधि की मौजूदगी के बैलेट बॉक्स खोलने की कोशिश की, जो कि एक बड़ी चुनावी धोखाधड़ी है। पार्टी का कहना है कि पहले मतदाताओं को डराने, नाम काटने और पैसे के इस्तेमाल जैसी रणनीतियां अपनाई गईं, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो अब ईवीएम से छेड़छाड़ की साजिश रची जा रही है। टीएमसी नेताओं ने साफ कहा कि वे चुपचाप लोकतंत्र को "लूटते हुए" नहीं देखेंगे और हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे। इस आरोप ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है, जिससे राज्य में टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज किया
वहीं, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि सभी ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित और सील हैं। आयोग के मुताबिक, स्ट्रॉन्ग रूम को उम्मीदवारों, एजेंटों और ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में विधिवत बंद किया गया था और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। आयोग ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है और पोस्टल बैलेट के वर्गीकरण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत की जा रही थी। उधर, बीजेपी ने भी टीएमसी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह सब हार के डर से फैलाया जा रहा भ्रम है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और वे खुद भी निगरानी के लिए अपने प्रतिनिधि तैनात करेंगे। ऐसे में नतीजों से पहले ही बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/