-सभी को गहन चिकित्सा के लिए ले जाया गया है कोलकोता
- गस्ती के दौरान घात लगाकर किया गया हमला, सुरक्षा व्यवस्था और हुई सख्त
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आए अभी सिर्फ 2 दिन ही हुए हैं कि संदेशखाली में चुनाव के बाद जबरदस्त हिंसा भड़क उठी है, जिसमें मंगलवार देर रात पुलिस और केंद्रीय बलों के पांच जवानों को गोली मार दी गई। यह घटना सरबेरिया अग्रहाटी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 14 के तहत बामन घेरी इलाके में हुई, जो नजात पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। इलाके में बढ़ती राजनीतिक अशांति के बीच दोपहर से ही तनाव पनप रहा था। आखिर हुआ क्या?: शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस की टीमें केंद्रीय बलों के साथ देर रात गश्त कर रही थीं, तभी बदमाशों ने अधिकारियों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में नजात पुलिस स्टेशन के इंचार्ज भरत पुरकैत, राजबाड़ी चौकी के जवान भास्वत गोस्वामी और एक महिला पुलिस अधिकारी को गोली लगी। इस घटना में CRPF के दो जवान भी घायल हुए। सभी पांच घायल जवानों को बचाकर सबसे पहले मीनाखा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया।
सुरक्षा बढ़ा दी गई: इस घटना से पूरे संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, और आगे हिंसा बढ़ने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके जवाब में, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख शामिल हैं, को लगातार गश्त पर रहने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि जो लोग हिंसा भड़काएंगे या तोड़फोड़ करेंगे, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा; अधिकारी इलाके में कानून-व्यवस्था बहाल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/