- आज भाजपा की बड़ी बैठक, 4 मई को होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले बीजेपी ने तैयारियों की समीक्षा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लगभग 48 घंटे बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम सामने आने लगेंगे। वहीं एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बनने के संकेत मिलने के बाद भाजपा फुल एक्शन मूड में आ गई है। दरअसल, 4 मई को होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले बीजेपी ने तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को कोलकाता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल्स बीजेपी की सरकार बनते हुए दिखा रहे हैं. अब बीजेपी का पूरा फोकस मतगणना पर है. इसको लेकर बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर जारी है। बंगाल प्रभारी सुनील बंसल और भूपेंद्र यादव पश्चिम बंगाल में ही डेरा डाले हुए हैं। पहले मतदान के एकदम बाद 30 अप्रैल को सुनील बंसल और भूपेंद्र यादव ने कोलकाता में पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करके मतदान को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट ली।स्थानीय संगठन के नेताओं को भी नतीजों के बाद कुछ दिन तक अपने ही क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विरोधी खेमे की किसी भी तरह का संभावित हिंसा से निपटा जा सके। वर्ष 2021 में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल में कई हिंसक घटनाएं हुईं थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निशाना बनाया था। इसी को देखते हुए भाजपा अपने समर्थकों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरत रही है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने नतीजे आने के बाद की स्थितियों के लिए पूरे संगठन को जरूरी निर्देश दिए हैं। उसके निर्वाचित विधायक भी बिना बुलाए कोलकाता नहीं पहुंचेंगे। संगठन के प्रमुख लोग भी कुछ दिनों तक अपने क्षेत्रों में ही रहेंगे और सुरक्षा स्थितियों पर नजर रखेंगे। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने भी अगले आदेश तक बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की विभिन्न क्षेत्रों में तैनाती सुनिश्चित की है।
भाजपा ने अपने नेताओं से कहा है कि नतीजे आने के बाद भी उसका वार रूम काम करेगा और वहां पर हर क्षेत्र की स्थिति के बार में जानकारी दी जा सकेगी, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पार्टी नेता इस बारे में लगातार बैठकें कर भावी स्थितियों से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। दो मई को कोलकाता में होने वाली पार्टी की बड़ी बैठक में मुख्य मुद्दा मतगणना को लेकर रहेगा, लेकिन उसके बाद की स्थिति को लेकर भी चर्चा संभव है। टीएमसी की याचिका पर आज होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें बंगाल में मतगणना केंद्रों पर सिर्फ केंद्रीय कर्मियों की पर्यवेक्षकों के तौर पर तैनाती के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी गई थी। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ सुनवाई करेगी। बूथ स्तर पर लिया जाएगा तैयारियों का जायजा: इस बैठक में पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर पर प्रबंधन समन्वय तंत्र का आकलन करेगा, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके. इसके अलावा, पार्टी 4 मई को होने वाले मतदान के दिन के लिए अपनी रणनीति दृष्टिकोण को अंतिम रूप देगी. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चुनाव प्रचार के दौरान तैनात सभी 'प्रवासी' (बाहरी नेता), जिनमें सांसद विधानसभा सदस्य शामिल हैं, को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. इन नेताओं को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं वे अपने-अपने क्षेत्रों से विस्तृत जानकारी अपडेट उपलब्ध कराएंगे।
एग्जिट पोल के अनुमान: बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरण में 23 29 अप्रैल को मतदान हुआ था. दूसरे चरण के मतदान के बाद आए अधिकांश एग्जिट पोल ने बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की है, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर बीजेपी को स्पष्ट बढ़त मिली है।हालांकि कुछ एग्जिट पोल में टीएमसी की जीत की भविष्यवाणी भी की गई है। मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, बीजेपी को बंगाल में 146 से 161 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि टीएमसी को लगभग 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है।पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सदस्यों में अन्य पार्टियों को भी छह से दस सीटें मिल सकती हैं. एग्जिट पोल के अनुमानों से बीजेपी में काफी उत्साह है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे बीजपी के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। ममता को अपनी जीत का पूरा भरोसा
उधर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी टीएमसी की जीत का दावा किया है. सीएम ममता को अपनी जीत लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी का पूरा भरोसा है. हालांकि, गुरुवार को जारी एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने टीएमसी कार्यकर्ताओं नेताओं से ईवीएम स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे निगरानी रखने का आग्रह किया, आरोप लगाया कि बीजेपी मतगणना शुरू होने से पहले मशीनों में छेड़छाड़ करने का प्रयास कर सकती है. उन्होंने एग्जिट पोल के अनुमानों को भी खारिज कर दिया है.
एग्जिट पोल के बाद आया ममता बनर्जी का पहला बयान, सरकार बनाने का किया दावा:
सीएम ममता ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं का जताया आभार:
उन्होंने कहा, "हम 226 का आंकड़ा पार कर लेंगे. हमें 230 सीटें भी मिल सकती हैं. मुझे जनता के मतदान के तरीके पर पूरा भरोसा है." सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "इतनी भीषण गर्मी में भी, इतने दमन के बावजूद, जिस तरह से आप मतदान करने के लिए कतारों में खड़े रहे- हम आभारी हैं. मैं अपने कार्यकर्ताओं की भी आभारी हूं. उन्होंने अपनी पूरी ताकत से संघर्ष किया. उन्होंने बहुत दमन सहा. जिन्होंने बंगाल को दबाने की कोशिश की, वे खुद मतपेटी में हार गए."मतगणना केंद्रों पर गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं : चुनाव आयोग
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में किसी भी मतगणना केंद्र पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की जा रही है। सीईओ ने स्ट्रांगरूमों में ईवीएम से कथित छेड़छाड़ और गड़बड़ियों के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। कोलकाता में गुरुवार को मतगणना केंद्रों पर जमकर हंगामा हुआ था। तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता और प्रत्याशी कुणाल घोष व शशि पांजा ने धरना दिया था। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर के सखावत स्कूल में बने मतगणना केंद्र में पहुंच गई थीं।
बंगाल समेत इन राज्यों में हुए अप्रैल में विधानसभा चुनाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में पिछले महीने विधानसभा चुनाव हुए. पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे सोमवार यानी 4 मई को आने वाले हैं. असम, पुडुचेरी केरल में एक ही चरण में 9 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ. जबकि तमिलनाडु में 23 मई को वोट डाले गए. वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 29 मई को मतदान हुआ। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट)
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/