बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में बांग्लादेश के साथ लगती सीमा पर बीएसएफ फेंसिंग कर रही है। इस बात पर बांग्लादेश को मिर्ची लग गई।बांग्लादेश के लाल मणिरहाट इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 806 के पास जब BSF द्वारा कथित तौर पर फेंसिंग और पिलर लगाने का प्रयास किया गया तो विवाद खड़ा हो गया। इस घटनाक्रम पर बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BGB) ने तुरंत आपत्ति जताई और दोनों देशों की सीमा पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। फेंसिंग के काम को रोका: मामला गुरुवार का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई।बीजीबे के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि बीएसएफ के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब एक नया पिलर स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं।।जानकारी मिलते ही BGB की टीम मौके पर पहुंची और काम को रोक दिया।।बांग्लादेशी अधिकारियों का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा नियमों के तहत सीमा से 150 गज के भीतर किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण या ढांचा तैयार नहीं किया जा सकता।दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक: इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के सीमा अधिकारियों के बीच सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बांग्लादेश की ओर से औपचारिक विरोध दर्ज कराया गया। हालांकि भारत की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सीमा पर हुई इस तनातनी ने दोनों देशों के संबंधों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पिलर नंबर 806 पर हुई यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा संबंधों में एक नई बहस को जन्म दे गई है।
बांग्लादेश ने लाल मणिरहाट इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 806 के पास फेंसिंग करने से रोका
मई 23, 2026
0
Tags
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/