- मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान भयंकर बवाल, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थक भिड़े; चले लाठी-डंडे
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से सुबह 11 बजे तक के जारी आंकड़े के अनुसार पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। बंगाल के मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान भयंकर बवाल हो गया है। टीएमसी और 9 कबीर के समर्थक आपस में भिड़ गए।पोलिंग बूथ के बाहर जमकर लाठी-डंडे चले। हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की गई। पथराव से कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं। धक्का मुक्की भी हुई। जानकारी के मुताबिक TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इसके अलावा मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में हिंसा की घटना सामने आई है। जहां मतदान के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर देसी बम फेंक दिया। इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों और मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया गया। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र के आसपास मौजूद थे। अचानक हुए इस हमले से मतदाताओं और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेर लिया।हालात को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
मेरा किसी को धमकाने का इरादा नहीं- हुमायूं कबीर
क्रूड बम फेंकने की घटना पर आम जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में कहा, "एक कोशिश हुई थी। मैंने अपने लोगों से शांत रहने को कहा। वोटिंग शांति से होनी चाहिए। मेरा किसी को चोट पहुंचाने या धमकाने का कोई इरादा नहीं है। मैं वहां जाऊंगा।" बम फेकने की घटना मतदान से एक दिन पहले हुई थी। सुबह 9 बजे तक लगभग 18 फीसदी मतदान: पश्चिम बंगाल में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कुछ बूथ पर ईवीएम में खराबी आई है, लेकिन उसे ठीक कर आगे मतदान कराया गया। अब तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% मतदान हुआ है। सिलीगुड़ी में भी झड़प: पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/