- कूचबिहार में पीएम मोदी की हुंकार, कहा- 4 मई के बाद चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगा
- टीएमसी ने पूरे बंगाल को बर्बाद किया... कूचबिहार से PM मोदी ममता दीदी पर जमकर बरसे
- जहां अधिकारीयों की सुरक्षा नहीं हो सकती तो आपकी सुरक्षा कैसे हो सकती
कूचबिहार से अशोक झा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के कूचबिहार से चुनावी प्रचार की शुरुआत करते हुए जनता से ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान जनता से किया है।पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में महाजंगल राज है। 4 मई के बाद चुन-चुनकर हिसाब लेंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा टीएमसी बंगाल में जनाजा निकालने का काम कर रही है। बंगाल की हर बेटी को कहेगी बीजेपी आपके सम्मान के लिए मैदान में है।पीएम मोदी ने कहा है कि महिलाओं को इस बार संसद में कोट बढ़ेगा।पीएम मोदी ने कहा है कि बंगाल की माताओं और बहनों से कहूंगा कि वह संसद में महिलाओं के कानून का समर्थन करें।
पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला: बंगाल पहले हर क्षेत्र में आगे था। लेकिन पहले कांग्रेस का ग्रहण, फिर लेफ्ट का ग्रहण और टीएमसी का ग्रहण लग गया. बंगाल में हर फेज में लूटने का काम किया सरकारों ने। बंगाल में पहले लोगों को आय़ देश की औसत आय़ से ज्यादा थी।लेकिन आज बंगाल के लोगों को औसत इनकम कम हो गए हैं। टीएमसी ने बंगाल को पीछे धकेल दिया. आज बंगाल से फैक्टरियां बाहर जा रही हैं।पहले बंगाल में लोग रोजगार के लिए आते थे। लेकिन अब यहां से लोग बाहर जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, आज जब मैं हेलीपैड से आ रहा था तो रास्ते में जो भी मिला बोला, मोदी जी जीत जायेंगे और आज ये रैली में जो अपार विश्वास दिख रहा है वो बंगाल के लिए दिख रहा है।एक ओर टीएमसी के कट मणि का भय है दूसरी ओर भाजपा का भरोषा है। एक ओर घुसपैठियों को घुसाने का भरोषा है और दूसरी ओर उनको भगाने का भरोसा है। एक ओर लूटने का भय है दूसरी ओर सिर पर पक्का घर और जमीन के मालिकाना हक का भरोसा है। एक ओर संदेशलखाली का भय है दूसरी ओर नारी शसक्तीकरण और मोदी की गारंटी है।एक ओर बेरोजगारी और पलायन का भय दूसरी ओर विकास का भरोसा। एक और भरोषा देता हूं चुनाव के बाद चुन चुन कर हिसाब किया जायेगा। चाहे बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो सबका हिसाब किया जायेगा। पीएम मोदी ने कहा, हर भ्रष्टाचारी को लूटा हुआ पैसा जनता को लौटान ही पड़ेगा।यहां की निर्मम सरकार बंगाल की पावन माटी को हर रोज लहू-लुहान कर रही है। ये सरकार किसी भी संवैधानिक संस्था को कुछ भी नहीं समझती। मालदा में आपने देखा होगा मालदा में अधिकारियों को बंधक बनाया गया। जहां अधिकारीयों की सुरक्षा नहीं हो सकती तो आपकी सुरक्षा कैसे हो सकती है। ये टीएमसी का महाजंगलराज है. जब न्याय का शिकंजा कसता है तो संवैधानिक संस्था का गला घोटने लगती है। ये संवैधानिक संस्था जनाजा निकालने में लगी है. बीजेपी सरकार आएगी तो महिलाओं के शसक्तीकरण का रास्ता निकालेगी। टीएमसी ने शिक्षकों की भर्ती में घोटाला किया. टीएमसी ने उत्तर बंगाल का सबसे बड़ा नुकासन किया है।जब भी चुनाव आता है. टीएमसी वाले झूटे वायदे करते हैं। कहीं काम अटका है, कहीं जमीन का काम अटका है. कहीं सुविधाएं नहीं है. मालदा एरिया में विकास कब से लटका है। राज्य सरकार इसमें अडंगा लटकाए हुए हैं।माहौल को पूरी तरह बदल दिया है. रैली स्थल पर पहुंचने से पहले ही प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भारी भीड़ की तस्वीरें साझा करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर सीधा प्रहार किया।पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल के कोने-कोने से आ रही आवाजें स्पष्ट कर रही हैं कि इस बार राज्य में 'परिवर्तन' तय है।
तस्वीरें बयां कर रही हैं भाजपा की लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा तस्वीरों में सिरों का एक समंदर नजर आ रहा है, जिसे भाजपा अपनी सबसे बड़ी ताकत के रूप में पेश कर रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना विपक्षी खेमे की चिंताएं बढ़ा सकता है। उत्तर बंगाल बना भाजपा का अभेद्य किला कूचबिहार और उत्तर बंगाल की सीटें भाजपा के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रही हैं। 2021 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र ने भाजपा का साथ दिया था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल की जनता अब 'भय और भ्रष्टाचार' के शासन से मुक्ति चाहती है। उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'दीदी' के सिपाही अब जनता को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बंगाल के लोग अब डरने वाले नहीं हैं।
पीएम मोदी की बंगाल में पहली रैली:
ममता बनर्जी के गढ़ में मोदी की सेंध प्रधानमंत्री की इस रैली को ममता बनर्जी की 'मालतीपुर' और 'मालदा' रैलियों का करारा जवाब माना जा रहा है. जहां मुख्यमंत्री 'इमोशनल कार्ड' खेल रही हैं, वहीं पीएम मोदी 'विकास' और 'केंद्रीय योजनाओं के लाभ' को अपना मुख्य मुद्दा बना रहे हैं. पीएम ने रैली में उमड़ी भीड़ को संदेश देते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक सभा नहीं है, बल्कि बंगाल के पुनर्निर्माण का संकल्प है।
विपक्ष की बढ़ी बेचैनी पीएम मोदी के बंगाल चुनाव में उतरते ही फिजा बदलती नजर आ रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, वहीं टीएमसी ने इस भीड़ को 'किराए की भीड़' बताकर खारिज करने की कोशिश की है. हालांकि, प्रधानमंत्री की तस्वीरों ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा इस बार कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती. 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए कूचबिहार की यह रैली एक 'टर्निंग पॉइंट' साबित हो सकती है, जो उत्तर बंगाल की सभी सीटों पर भाजपा के प्रदर्शन की दिशा तय करेगी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/