असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। हिमंत बिस्व सरमा ने सुबह घर में पूजा की। उससे एक दिन पहले उन्होंने झारखंड के देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम के दर्शन किए थे। असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज हो रही है। चुनाव मैदान में कुल 722 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, राइजोर दल के नेता अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद (एजेपी) अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई शामिल हैं। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक, 35 जिलों के 31,490 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। कुल 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 1.25 करोड़ महिलाएं और तृतीय लिंग के 318 मतदाता शामिल हैं। कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है। एआईयूडीएफ 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि राजग की सहयोगी असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) क्रमशः 26 और 11 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। विपक्षी खेमे में राइजोर दल 13 सीटों पर, असम जातीय परिषद 10 सीटों पर, माकपा तीन सीटों पर और एपीएचएलसी दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य दलों में आप 18 सीटों पर, यूपीपीएल (18), तृणमूल कांग्रेस (22), झामुमो 16 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
मृदुल कुमार ने डाला वोट, फर्स्ट टाइम वोटर्स से की अपील: भाजपा उम्मीदवार मृदुल कुमार दत्ता ने डेरगांव गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल (बूथ संख्या 56) में अपना वोट डाला। BJP उम्मीदवार मृदुल कुमार दत्ता ने कहा कि आज मैं एक उम्मीदवार के तौर पर पहली बार अपना वोट डाल रहा हूँ और मुझे बेहद खुशी है कि लोग बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे हैं और अपना वोट डालने जा रहे हैं।
मीरा बोरठाकुर ने परिवार संग डाला वोट: मीरा बोरठाकुर असम विधानसभा चुनाव 2026 में अपना वोट डालने के लिए गुवाहाटी के सिजुबारी स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व पर ज़ोर दिया और पूरे राज्य के मतदाताओं को ज़िम्मेदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया
असम में वोट डालने पहुंच रहीं महिलाएं:
विश्वनाथ के पावोई एलपी स्कूल में एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ने जानकारी दी कि वह सुबह ही मतदान कराने के लिए पहुंचा है। वहीं होजाई में सुबह 5 बजे से ही बड़ी संख्या में मतदाता कतार में लग गए, जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक है। सिलचर में राधामाधव बालिका विद्यालय में मतदान से पहले की तैयारियों की झलक देखने को मिली। धीमाजी में वोट डालने के बाद भाजपा उम्मीदवार रानोझ पेगू ने कहा कि आज का दिन बहुत पवित्र है। खराब मौसम होने के बावजूद लोग वोट डालने आए हैं। मैंने भी अपना वोट डाल दिया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करें। असम में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है, जहां हर वर्ग के लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
क्या बोले असम में पहली बार वोटिंग कर रहे वोटर्स: असम में विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है और सुबह से ही वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अलग-अलग इलाकों से सामने आए दृश्य लोकतंत्र के इस पर्व की जीवंत तस्वीर पेश कर रहे हैं। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं और महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। जालुकबारी में पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा मतदाता ने कहा कि हम विकास चाहते हैं। वहीं कामरूप में एक मतदाता ने बताया कि यहां दो उम्मीदवार हैं। एक भाजपा से और एक कांग्रेस से। दोनों ही अच्छे हैं। एक अन्य मतदाता ने कहा कि हम उसी को वोट देंगे जो अच्छा काम करेगा। डिब्रूगढ़ में एक प्रथम बार मतदाता ने कहा कि यह मेरा पहला विधानसभा चुनाव है, वोट डालकर बहुत अच्छा लग रहा है। रानोज पगु ने डाला वोट: असम के कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि आज मैंने धेमाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम गोगामुख एमई स्कूल में अपना वोट डाला। लोकतंत्र का यह पावन पर्व हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। आइए, हम सभी आगे बढ़ें, पूरे मन से इसमें हिस्सा लें और एक मज़बूत, अधिक समृद्ध असम का निर्माण करें। प्रद्युत बोरदोलोई ने डाला वोट, की अपील: सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने असम के नगांव में वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैंने अभी-अभी अपना वोट डाला है, और ऐसा इसलिए है क्योंकि जब मैंने दिसपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने का फैसला किया था, तब मैं अपने वोट देने के अधिकार को स्थानांतरित नहीं कर पाया था। (असम से अशोक झा की रिपोर्ट )
#असमचुनाव
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/