पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के व्यस्त बीटी रोड इलाके में जाल बिछाकर बिहार के एक कुख्यात अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। BT रोड पर STF का ऑपरेशन क्लीन: पकड़े गये आरोपी के पास से आधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान शहर में अशांति फैलाने के लिए किया जाना था। एसटीएफ के प्रमुख वी सोलोमन नेशा कुमार ने बताया कि टीम को पहले से ही पुख्ता जानकारी मिली थी कि बिहार से हथियारों की एक बड़ी खेप कोलकाता लायी जा रही है।इसी आधार पर चितपुर थाना क्षेत्र के बीटी रोड के पास घेराबंदी करके शमीम आलम (40) को गिरफ्तार किया गया। इसे आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।
रवाना जिले का रहने वाला है हथियार सप्लायर शमीम
शमीम बिहार के नवादा जिले के रत्ननी इलाके के बुधवारा के निकट बकासोती गांव का रहने वाला है।पूछताछ के दौरान आरोपी हथियारों को लेकर कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।जखीरा देख पुलिस भी हैरान: एसटीएफ चीफ ने बताया कि तस्कर के पास से बरामद हथियारों की सूची काफी लंबी है। यह बताता है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए ये हथियार यहां लाये गये थे।3 सिंगल शॉटर फायर आर्म्स,
1 पीस, 7 एमएम पिस्तौल (मैगजीन के साथ),14 राउंड 8 एमएम पिस्तौल के कारतूस,100 राउंड 7 एमएम पिस्तौल के कारतूस शामिल है।किसे दी जानी थी डिलीवरी? पुलिस खंगाल रही है कुंडली: एसटीएफ अब इस मामले के राजनीतिक और आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है। एसटीएफ प्रमुख ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि हथियार कोलकाता में किसे सौंपे जाने वाले थे। तस्करी के पीछे बिहार और कोलकाता के कौन-से बड़े गिरोह शामिल हैं। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#BengalElection #STF
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/