पाकिस्तान के धमकी के मुद्दे को ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव में भुनाने की कोशिश की है। लेकिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बंगाल के ही चुनावी प्रचार से पाकिस्तान और टीएमसी को जवाब दिया है। राजनाथ सिंह ने इशारे ही इशारे में कह दिया कि भाजपा
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़भभकी करते हुए कहा था कि इस बार टारगेट कोलकाता तक होगा।जिसपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को ऐसा भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए था। बस इतना कहूंगा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले 1971 में पाकिस्तान ने एक बार बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की थी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए एक पाकिस्तान और दूसरा बांग्लादेश बन गया। अगर उन्होंने फिर बंगाल पर नजर डालने की कोशिश की, तो भगवान ही जानता है कि इस बार पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंट जाएगा।राजनाथ सिंह ने कहा, "अब यह निश्चित है कि तृणमूल कांग्रेस और उसके कुशासन का युग समाप्त हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी यहां सत्ता में आएगी। भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल को सशक्त और विकसित बनाएंगे। भाजपा की सरकार आएगी तो बंकिम बाबू के घर को टूरिस्ट स्पॉट बनाया जाएगा, जहां लोग उनके इतिहास को देख पाएंगे।"
राजनाथ सिंह ने कहा, "बंकिम चंद्र के 'वंदे मातरम' के माध्यम से उन्होंने पूरे देश को याद दिलाया कि भारत कितना महान था, कितना महान है और कितना महान हो सकता है। अगर किसी ने इस जागरूकता को फैलाने का काम किया है, तो वह बंकिम चंद्र ही थे। बंकिम चंद्र ने 'वंदे मातरम' गीत के माध्यम से भारत की भावना को प्रेरित किया। जब देश अंधकार में डूबा हुआ था, तब कुछ लोगों ने छोटे-छोटे दीपक जलाए, लेकिन बंकिम चंद्र ने सिर्फ एक दीपक नहीं जलाया, उन्होंने पूरे देश में क्रांति की चिंगारी प्रज्वलित की।"
राजनाथ सिंह ने कहा, "पहले पश्चिम बंगाल के लोग हर मामले में आगे रहते थे, लेकिन अब टीएमसी की सरकार में प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। भारत का हर राज्य निवेश में आगे जा रहा है, लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ऐसा होने नहीं दे रही हैं। हर राज्य में उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है, जबकि बंगाल में पहले स्थापित फैक्ट्रियां भी बाहर जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में उद्योगपति निवेश करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
रक्षा मंत्री ने ममता बनर्जी से सवाल पूछते हुए कहा, "आप तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए क्या किया है? लोगों पर अत्याचार किया है और विकास को अवरुद्ध किया है। तीन बार कार्यकाल के बाद पश्चिम बंगाल के हालत को बद से बदतर कर दिया है।" ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#Pakistan #Bengal #TMC #Rajnath
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/