- अमित शाह के रोड शो और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच निर्वाचन आयोग (ECI) ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई की है।कोलकाता के हाई-प्रोफाइल 159 -भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में विफलता के मामले में सीनियर पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है।
इलेक्शन कमीशन ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी
इलेक्शन कमीशन ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कोलकाता पुलिस के एक डीसी (DC) सहित 4 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिये हैं.इन 4 अधिकारियों पर गिरी गाज: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की सिफारिश पर जिन अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिये हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं। पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ दत्ता डीसी-II (DC-II), साउथ डिवीजन, कोलकाता पुलिस , प्रियांकर चक्रवर्ती ओसी (OC), अलीपुर चंडी चरण बनर्जी एडिशनल ओसी (Additional OC), अलीपुर सौरभ चटर्जी सार्जेंट, अलीपुर है।
अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश: आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाये. साथ ही, मुख्य सचिव से 5 अप्रैल 2026 की सुबह 11:00 बजे तक इस आदेश पर हुई कार्रवाई का विवरण मांगा गया है।
खाली पदों को भरने की कवायद: निलंबन के कारण रिक्त हुए पदों को भरने के लिए आयोग ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द नये नामों का प्रस्ताव भेजने को कहा है। इनमें डीसी-II (साउथ डिवीजन), थाना प्रभारी (अलीपुर) और अतिरिक्त थाना प्रभारी (अलीपुर) के पद शामिल हैं। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बंगालचुनाव #ECI
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/