- 28 अप्रैल को पल्जोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लेंगे भाग करेंगे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन
अशोक झा/ गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27-28 अप्रैल, 2026 को सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जो राज्य के 50 वीं वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) के समापन समारोह को चिह्नित करेगा। इस दौरान वह 27 अप्रैल को गंगटोक में एक बड़े रोड शो में शामिल होंगे और 28 अप्रैल को पल्जोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन भी कर सकते हैं। दौरे के मुख्य आकर्षण और विवरण:आगमन: पीएम मोदी 27 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे लेबोंग हेलीपैड पहुंचेंगे।रोड शो: 27 अप्रैल को गंगटोक में एक भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा।स्वर्ण जयंती समारोह: 28 अप्रैल को, वह पल्जोर स्टेडियम में सिक्किम के भारतीय संघ में शामिल होने के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।परियोजनाएं: इस यात्रा के दौरान कई नई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास होने की उम्मीद है।
सुरक्षा और निर्देश: पीएम के दौरे के मद्देनजर, सुरक्षा कारणों से 28 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक सभी पर्यटकों को गंगटोक से प्रस्थान करने की सलाह दी गई है। तैयारियां: भाजपा सांसद संबित पात्रा , राजू विष्ट, मंत्री दिलीप जायसवाल और अन्य नेता तैयारियों की समीक्षा के लिए पहले ही गंगटोक पहुंच चुके हैं, और इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
यह दौरा सिक्किम की 50 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित सिक्किम दौरे से पहले राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने तैयारियों की जमीनी समीक्षा की और अधिकारियों को सभी इंतजाम सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री तमांग ने मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव रवींद्र तेलंग, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अक्षय सचदेवा और विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान जा सकते हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और कुशल तरीके से पूरी की जाएं।
मुख्यमंत्री ने सभी निर्धारित कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा, समन्वय और लॉजिस्टिक तैयारियों में उच्चतम मानक बनाए रखने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 27 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे लिबिंग हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह राज्य की राजधानी में लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करते हुए लोक भवन तक रोड शो करेंगे।
उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री, सिक्किम के पूर्ण राज्य के रूप में 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित साल भर चलने वाले समारोहों के समापन अवसर पर पलजोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सिक्किम सरकार ने गंगटोक जिले में ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने का आधिकारिक आदेश भी जारी किया है।पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रतिबंध 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लागू रहेगा। इसमें कहा गया है कि किसी भी उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/