भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार (8 मार्च 2026) को पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे।से समय में जब राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ममता सरकार सवालों के घेरे में है, एक हफ्ते के भीतर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने दो सहयोगी चुनाव आयुक्तों के साथ कोलकाता पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वे भारतीय चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ का नेतृत्व करते हुए आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो 16 मार्च को तारीखों का ऐलान हो सकता है। यह डेट मीडिया में पश्चिम बर्दवान के डीएम के हवाले से पता चली है। उन्होंने कहा कि 14, 15 या 16 मार्च तक चुनाव कार्यक्रम सामने आ जाएगा। उन्होंने बताया है कि विधानसभा चुनाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। ये ही जिला निर्वाचन अधिकारी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्लस्टर का निरीक्षण करेंगे और मतदान सेंटरों का सत्यापन कर रिपोर्ट देंगे।
इस हफ्ते के आखिरी में चुनाव आयोग की पीसी?
हां, ऐसी अटकलें हैं। चुनाव आयोग के कोलकाता दौरे से संकेत मिल रहे हैं कि अप्रैल में वोटिंग कराने के लिए मध्य मार्च तक चुनावों की घोषणा हो जाएगी। यह जिक्र करना भी जरूरी है कि चुनाव आयोग की करीब 13 सदस्यों की टीम पांच राज्यों का एक-एक कर दौरा कर रही है। पश्चिम बंगाल आखिरी पड़ाव है। ऐसे में 10 के बाद चुनाव आयोग पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने की स्थिति में पहुंच जाएगा। सोमवार और मंगलवार को आयोग की टीम कोलकाता में ही रुकेगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस हफ्ते के आखिर तक घोषणा हो सकती है।।इसके लिए एक दिन पहले ही चुनाव आयोग की दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना दी जाएगी।
कहां-कहां होने हैं चुनाव?: चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। असम, तमिलनाडु, केरलम और पुदुचेरी के बाद अब बंगाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि असम और पश्चिम बंगाल में ही चुनाव दो या तीन चरणों में होंगे, बाकी जगहों पर एक ही चरण में वोटिंग कराई जा सकती है।आयोग ईवीएम की उपलब्धता, चुनावी ड्यूटी, वोटिंग की फ्री तारीख, त्योहार, खेती का मौसम, राज्य में परीक्षाओं आदि को देखकर फैसला लेगा। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बंगाल #TMC #ECI
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/