- हो सकती है यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम, इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) की भूमिका
बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: पड़ोसी राज्य असम विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को तिनसुकिया जिले के लेखापानी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जगुन स्थित असम पुलिस कमांडो शिविर पर संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, हमले में चार असम पुलिस कमांडो घायल हो गए हैं।कैंप पर पांच ग्रेनेड फेंके गए और उसके बाद भारी गोलीबारी हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम, इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) की इसमें संभावित भूमिका होने का शक है।
बताया गया है कि कमांडो ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। अरुणाचल प्रदेश के पास स्थित इस तनावपूर्ण चाय बागान क्षेत्र जिले में 30 मिनट तक जोरदार मुठभेड़ चली। चार जवान घायल हो गए, तीन को मामूली चोटें आईं और एक गंभीर रूप से घायल हुआ। सभी को पास के एक अस्पताल में तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।घायल कमांडो में जोरहाट के चित्रंजन मिली, देवाशीष बोरा और चाबुआ के रवि गर एवं एक अन्य शामिल हैं। पूर्वोत्तर में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच, तिनसुकिया में इस तरह की घटनाओं का पुराना इतिहास रहा है। हमलावरों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने तलाशी अभियान, नाकेबंदी और हवाई निगरानी तेज कर दी है। असम विधानसभा चुनाव के बीच इस तरह की घटना से सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हो गई हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/