बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। मंगलवार को बताया कि मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में बदमाशों ने एक हिंदू की हत्या कर दी।बांग्लादेश में संसदीय चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले मैमनसिंह जिले के त्रिशाल इलाके में एक हिंदू व्यापारी की हत्या की घटना सामने आई है। 62 वर्षीय चावल व्यापारी सुसेन चंद्र सरकार की उनकी ही दुकान के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर दुकान का शटर गिराकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, वारदात सोमवार (9 फरवरी) रात करीब 11 बजे बोगर बाजार चौराहे पर हुई. मृतक 'मेसर्स भाई भाई एंटरप्राइज' नामक दुकान के मालिक थे साउथकांडा गांव के निवासी थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे दुकान के अंदर काम कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।बताया कि बदमाशों ने उपजिले के बोगर बाजार चौराहे पर सरकार को एक धारदार हथियार से काटकर मार डाला दुकान का शटर बंद करके उसे अंदर छोड़ दिया। बाद में, परिवार वालों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा उसे मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे सुजान सरकार के हवाले से बताया, "हमारे साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी। मेरे पिता को बेरहमी से मारने के बाद, बदमाश दुकान से कई लाख टका ले गए। चावल का बिजनेस लंबे समय से चल रहा था। हम इन हत्यारों के लिए कड़ी सज़ा की मांग करते हैं।"
घटना की पुष्टि करते हुए, त्रिशाल पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (ओसी) मुहम्मद फिरोज हुसैन ने कहा, "बदमाशों ने रात करीब 11 बजे उन्हें एक धारदार हथियार से वार कर मार डाला फिर दुकान का शटर बंद कर दिया। परिवार वालों ने तलाशी के दौरान शटर खोला उन्हें खून से लथपथ पाया। बाद में, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
इससे पहले 9 जनवरी को, भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर बार-बार हो रहे हमलों के परेशान करने वाले पैटर्न पर गहरी चिंता जताई थी कहा था कि वह पड़ोसी देश में स्थिति पर नजर रख रहा है उम्मीद करता है कि सांप्रदायिक हिंसा से सख्ती से निपटा जाएगा। बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के सत्ता पर काबिज होने के साथ ही हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है, जिससे दुनिया भर के लोगों कई मानवाधिकार संगठनों में गुस्सा है।
हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं:त्रिशाल थाने के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद फिरोज हुसैन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावरों की पहचान गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ( बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बांग्लादेश
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/