- ढाका में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत
बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद आज तारीक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ढाका में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को भारत के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का औपचारिक स्वागत किया गया। बांग्लादेश के भारत में उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने गर्मजोशी के साथ उनकी अगवानी की। लोकसभा अध्यक्ष के साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री भी पहुंचे BNP संसदीय दल के नेता चुने गए तारिक रहमान: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान को 13वीं जातीय संसद में पार्टी के संसदीय दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया है। यह निर्णय आज दोपहर 12 बजे जातीय संसद भवन में आयोजित नव-निर्वाचित BNP सांसदों की बैठक में लिया गया।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में BNP के महासचिव मिर्ज़ा फ़खरुल इस्लाम आलमगीर ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चले दमन, लोकतांत्रिक संस्थाओं के कमजोर होने और संसद की प्रभावहीनता के दौर के बाद पार्टी ने निष्पक्ष चुनाव के जरिए संसद में वापसी की है। उन्होंने कहा इस संसद में बहुमत के साथ हमने अपने युवा नेता तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना है।
बांग्लादेश में BNP-जमात के बीच शपथ ग्रहण पर विवाद
बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भी जमात-ए-इस्लामी और बीएनपी के बीच शपथ ग्रहण को लेकर टकराव देखने को मिला। मंगलवार को बांग्लादेश की दक्षिणपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नए निर्वाचित सांसदों ने संविधान सुधार परिषद के सदस्य के रूप में दूसरी शपथ लेने से इनकार कर दिया।जमात के उप प्रमुख अब्दुल्ला मुहम्मद ताहिर ने कहा जब तक बीएनपी सांसद संविधान सुधार परिषद के सदस्य के रूप में शपथ नहीं लेते, हम शपथ नहीं लेंगे। संसद बिना संविधान सुधार के अर्थहीन है। दूसरी शपथ 'जुलाई चार्टर' के तहत संविधान में व्यापक सुधार लागू करने के लिए सांसदों को बाध्य करने का उद्देश्य रखती है। इस चार्टर के 84 बिंदुओं को जनमत संग्रह के माध्यम से मतदान के लिए रखा गया था, जिसमें 60% से अधिक मतदाताओं ने 'हां' का समर्थन किया। ( बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/