कुआनो तट पर अयोध्या व गोरखपुर के बीच बसे बस्ती जिले में दो-तीन दशक पहले जब बेटों को पढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही थी तो कभी सपने में नहीं सोचा था समदंर का दर्शन होगा। लंदन में छोटे बेटे को जॉब मिलने के बाद बेटे-बहू की जिद अपने इंग्लैंड ले आएं। टीवी सीरियलों में सास-बहू की किचकिच देखकर भगवान से बेटे की बहू के लिए प्रार्थना करती रहती थी। भगवान श्रीराम ने उसको भी सुन लिया। बहू मुझे दोस्त के रूप में मिली। बेटे-बहू की जिद पर उनके साथ लंदन पहुंचने के बाद अपनी भी नई जिंदगी शुरू हो गयी थी। जिस लंदन के बारे में बच्चों को सेंट बेसिल की किताबों को पढ़ाते वक्त जानती थी, उस शहर में जाकर एक अलग आनंद की अनुभूति हो रही थी। इंग्लैंड की राजधानी लंदन एक ऐतिहासिक शहर है। लंदन में देखने के लिए ऐतिहासिक भवन और स्मारक बने हुए हैं। लंदन में देखने के लिए बहुत सारे संग्रहालय है। आप लंदन को संग्रहालयों का शहर भी कह सकते है। अगर आप को संग्रहालय देखना पसंद है तो लंदन को अपनी लिस्ट में शामिल कर लीजिए। लंदन शहर के तीन भाग है| पहला भाग- पुराना शहर जहाँ पर लंदन की पुरानी ईमारतें बनी हुई है। दूसरा भाग- वेस्ट मिन्स्टर जहाँ शाही परिवार के भवन और सरकारी कार्यालय है। तीसरा भाग - वेस्ट एंड जहाँ पर खरीददारी के लिए मुख्य जगहें है जैसे बान्ड स्ट्रीट, रीजेंट स्ट्रीट और आक्सफोर्ड स्ट्रीट आदि। लंदन घूमने के लिए आपको कम से कम चार दिन का समय रखना चाहिए। मुझे लंदन आए एक महीने होने के थे। एक संडे को बहू अपने सहेलियों को लेकर समंदर ले जाने का प्लान बनाकर राजी किया। वैसे लंदन शहर खुद समंदर पर बना शहर नहीं है, बल्कि टेम्स नदी के मुहाने पर बसा है जो उत्तरी सागर से जुड़ता है। हालांकि, लंदन के पास कई समुद्र तटीय शहर हैं जहाँ लोग एक दिन की यात्रा के लिए जा सकते हैं, जैसे ब्राइटन, साउथएंड-ऑन-सी, व्हिटस्टेबल और ब्रॉडस्टेयर्स। ये शहर अपने खूबसूरत समुद्र तटों, ताज़े समुद्री भोजन और पब के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही एक शहर में बहू की सहेलियों के साथ जाने के बाद दिनभर किस तरह मस्ती की लहरों पर डुबकी लगाने का आनंद लिया उसका बखान नहीं किया जा सकता है। समंदर में घंटों लहरों पर मस्ती के साथ किस तरह समय बीत गया समय नहीं पता चला। (यूपी में बस्ती जिले की लक्ष्मी अरोरा की कलम से )
लंदन डायरी: कुआनो तट से पहुंच गई समंदर के शहर में मस्ती की लहरों में डुबकी लगाने
अगस्त 28, 2025
0
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/