पश्चिम बंगाल में दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में बीरभूम के सैथिया में दो गुटों के बीच एक मौखिक विवाद के कारण झगड़ा हुआ।एक गुट के लोग कथित तौर पर नशे में थे, जिसके कारण विवाद हुआ।दोनों समूहों में हाथापाई हुई और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की गई।हालात बिगड़ता देख मौके पर पुलिस बल को भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आगजनी की कोई खबर नहीं है और 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। फर्जी सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए सैंथिया शहर और पांच ग्राम पंचायतों तथा उसके आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा सस्पेंड की गई है।वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। मूर्तियों के साथ तोड़फोड़: अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में लिखा,' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। नंदीग्राम ब्लॉक 2 के अमदाबाद इलाके के कमालपुर में स्थानीय निवासी पिछले मंगलवार से ही पूजा-अर्चना कर रहे थे, लेकिन जब पूजा और राम नारायण कीर्तन निर्बाध रूप से जारी रहा, तो कुछ लोगों ने श्री राम के नाम का जाप बर्दाश्त नहीं किया और स्थल पर तोड़फोड़ की और मूर्तियों को अपवित्र कर दिया।उन्होंने कहा,' बरुईपुर, जादवपुर और मुर्शिदाबाद समेत पूरे प्रदेश में इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं. इसके अलावा, ममता बनर्जी की पुलिस ने बंगाल के कुछ हिस्सों में होली समारोह पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में पीछे हट गई. प्रवक्ता ने आगे कहा,' सनातनियों में व्यापक आक्रोश है, लेकिन इस कठिन समय में भाजपा बंगाल उनके साथ मजबूती से खड़ी है. हम ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल को दूसरा बांग्लादेश बनाने की अनुमति कभी नहीं देंगे.'बीरभूम में इंटरनेट ठप: पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा को देखते हुए बीरभूम जिले के सैंथिया शहर में कम से कम 5 ग्राम पंचायत वाले इलाकों में 17 मार्च 2025 तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. अधिकारियों के मुताबिक यह कदम अफवाहों और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है. बता दें कि बीरभूम में एक पत्थरबाजी की घटना की रिपोर्ट के बाद प्रभावित इलाकों में पुलिस बल तैनात की गई है. यह कदम शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।पहले भी हुई घटना: बता दें कि इससे पहले 9 मार्च 2025 को भाजपा नेता दिलीप घोष ने एक घटना की जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल में बशीरहाट शहर के शंखचुरा बाजार में एक काली मंदिर पर तोड़फोड़ मचाने और हिंदू दवी-देवताओं की मूर्ति तोड़ने की जानकारी दी थी. घोष का दावा था कि मंदिर पर हमला तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहनूर मंडल के नेतृत्व में हुआ था। ( बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा )
बंगाल में दो गुटों में हिंसक झड़प, इंटरनेट सेवा सस्पेंड
Author -
roamingjournalist
March 15, 2025
0
Tags
roamingjournalist
दो दशक से ज्यादा हो गया पत्रकारिता में हूं। नाम है दिनेश चंद्र मिश्र। देश के कई राज्यों व शहरों में काम करने का मौका मिलने के बाद दोस्तों ने मोहब्बत में नाम दिया रोमिंग जर्नलिस्ट तो इसको रखने के साथ इस नाम से ब्लॉग बना लिया। पत्रकारिता की पगडंडी से लेकर पिच तक पर कलम से की-बोर्ड तक के सफर का साक्षी हूं। दैनिक जागरण,हिंदुस्तान,अमर उजाला के बाद आजकल नवभारत टाइम्स नईदिल्ली में हूं। आपातकाल से लेकर देश-दुनिया की तमाम घटनाओं का साक्षी रहा हूं। दुनियाभर में घूमने के बाद खबरों के आगे-पीेछे की कहानी आप संग शेयर करने के लिए यह ब्लॉग बनाया हूं
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/